ज्योति खाखोलिया
डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ पुलिस ने डॉक्टर प्रेमानंद दास,के डिब्रूगढ़ आवास में काम करने वाली नौकरानी के आवास से ₹16.33 लाख से अधिक की राशि बरामद की है।
डिब्रूगढ़ के जालान नगर निवासी डॉक्टर प्रेमानंद दास ने अपनी नौकरानी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। इसी के तहत पुलिस ने जांच शुरू कर डिब्रूगढ़ के दुर्गाबाड़ी इलाके में नौकरानी रूमेना बेगम के किराए के मकान में छापेमारी कर नकदी बरामद की है। आगे की जांच जारी है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें