रंगिया: दिगम्बर जैन समाज द्वारा कोविड प्रतिषेधक टीकाकरण शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: दिगम्बर जैन समाज द्वारा कोविड प्रतिषेधक टीकाकरण शिविर

 


अरुणा अग्रवाल

अबतक 2300 लोगों को लगाया जा चुका है कोविड का निःशुल्क टिका

रंगिया। रंगिया के सकल दिगम्बर जैन समाज, द्वारा महकमा प्रशासन एंव महकमा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शहर के बीचों बीच स्थित डूंगरमल जाजोदिया स्मृति भवन प्रांगण में आज सोलहवाँ कोविड टीकाकरण शिविर लगाया गया। आज करीब 300 लोगों को टिका लगाया गया। वहीं आयोजकों द्वारा अबतक 2090 लोगों को निःशुल्क कोविड प्रतिषेधक टिका लगाया जा चुका है। शिविर संचालन रंगिया के युवा पद्युम्न जैन ने बताया कि शिविर के दौरान मौके पर ही पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है। बिना किसी भेदभाव के इसे आम लोगों के लिए मुहैया कराया जा रहा है। शिविर में टीका लगवाने के लिए लोगों में उत्साह की कमी नहीं दिखी।  शिविर में हर रोज काफी संख्या में लोगों का पहुंचना इस बात की गवाही देता है। वहीं शिविर में लोगों की लंबी कतार सुबह आठ बजे से ही लग जा रही हैं। लेकिन लोगों की जुट रही भीड़ के आगे वैक्सीन की आपूर्ति भी कम पड़ जा रही है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकिय टीम और स्थानीय युवाओं का काफी सहयोग रहा है। स्थानीय युवा जितेंद्र जाजोदिया, रमेश बजाज, राजू दे, पिंकेश पहाड़िया, निखिल पहाड़िया, विनीत काला, अरुण सिकरिया, पुलकेश डेका, नीरज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बासु शर्मा, शशांक बड़जात्या, पुनीत लुंडिया, गौतम लहकर का भरपूर सहयोग प्राप्त करने के लिए शिविर संचालन पद्युम्न बड़जात्या ने सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने पूरी टीम की तरफ से जेसीआई कामरूप इलीट के अभिनन्दन जैन को सहयोगिता के धन्यवाद दिया गया है। जिनके प्रयास से यह मौका प्राप्त हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें