गुवाहाटी। मैं 1991 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा हुआ हूं। लेकिन मन की शांति नहीं रही है। लेकिन, आज जब विधानसभा में गो सुरक्षा विधेयक अधिनियम में बदल दिया गया तो मुझे मानसिक शांति मिल गयी। यह बात असम सरकार के कैबिनेट मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने शुक्रवार को कही।
रंजीत दास ने एक बयान जारी कर कहा कि वो मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व शर्मा को इस विधेयक को कानून बनाने और भारतीय जनता पार्टी, असम गण परिषद और यूपीपीएल पार्टी के मंत्रियों और विधायकों का इसके लिए समर्थन पर उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें