अब से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की फोटो इस्तेमाल करने से पहले लेनी होगी अनुमति - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अब से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की फोटो इस्तेमाल करने से पहले लेनी होगी अनुमति

 


गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कल अपनी फोटो के इस्तेमाल को लेकर निर्देश जारी किए। दरअसल पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री शर्मा की फोटो के साथ छपे कुछ बैनरों की चर्चा सोशल मीडिया पर चरम पर है। चर्चा हो रहे बैनरों में मुख्यमंत्री की तस्वीर जरूरत से ज्यादा बड़ी कर दी गई है। और इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग मुख्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न गोपीनाथ बोर्दोलोई की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रकाशित श्रद्धांजलि के बैनर में गोपीनाथ बोर्दोलोई के अलावा सब कुछ बड़ा था। आलोचना होने के बाद मुख्यमंत्री ने अब कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय की अनुमति के बिना कोई भी उनकी तस्वीर का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें