अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया स्थित सशस्त्र सीमा बल की 24 वी वाहिनी के कमांडेंट ऋषिकेश शर्मा के निर्देशानुसार बल वाहिनी के निरीक्षण आलोक शर्मा के नेतृत्व में बल बाहिनी की एक टीम द्वारा रंगिया रेलवे स्टेशन में एक अभियान चलाकर मानव तस्करों के चंगुल से कुल 14 लोगों को बरामद किया। बरामद किए गए लोगों में एक चार साल का शिशु, दो किशोर सहित युवक-युवतियां शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानव तस्कर इन लोगों को गुजरात की एक कंपनी में काम देने का प्रलोभन देकर रेल द्वारा गुजरात ले जाने की फिराक में था। इस अभियान में एसएसबी ने मानव तस्करी के आरोप में संजीव बोड़ो नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया है। 24 वी वाहिनी के निरीक्षक आलोक शर्मा ने बताया है कि सभी लोगों को उस समय बरामद किया गया जब वे सभी रंगिया रेलवे स्टेशन पर रेल का इंतजार कर रहे थे। बताया गया है कि मानव तस्कर द्वारा इन सभी लोगों को बाक्सा जिले के भूटान के सीमावर्ती विभिन्न स्थानों से लाया गया था। रंगिया रेलवे पुलिस बरामद किए गये सभी लोगों से घटना के संदर्भ में पूछताछ कर रही है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें