नगांव नगर पालिका ने कचरा निस्तारण की व्यवस्था की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव नगर पालिका ने कचरा निस्तारण की व्यवस्था की

 


पूजा माहेश्वरी


नगांव। नगर पालिका के अंतर्गत सब्जी बाजारों की गंदगी के निराकरण के लिए एक उपाय किया गया है। आखिरकार बहुप्रतीक्षित तीन ऑर्गेनिक वेस्टेज कनवर्टर (ओडब्ल्यूसी) का उद्घाटन सदर विधायक रूपक शर्मा ने किया। मिली जानकारी के अनुसार शहर के आईटीआई बाजार के पास एक और बड़ा बाजार सब्जी मार्केट (गाहोरी बाजार) के पास दो ओडब्ल्यूसी (500कि.ग्रा.क्षमता) मशीन का उद्घाटन कल विधायक ने कर कहा कि इससे जो कचरा जलने के बाद राख सामने आएगी, उससे किसान लाभवान होंगे और अपने खेत में जैविक खाद के रूप में इसका प्रयोग कर पाएंगे। नगर पालिका की ओर से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में नगांव जिला उपायुक्त कविथा पद्मनाभन और पौरसभा के कार्यकारी अधिकारी मनोरंजन पायंग आदि के साथही नगरपालिका के अभियंता राजेश दास तथा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस मशीन में सब्जी बाजार आदि का जो कचरा होगा उसे ही जलाकर खाद बनाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें