दिसपुर पुलिस ब्लैंकेट खोजते खोजते पहुंची गोलाघाट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दिसपुर पुलिस ब्लैंकेट खोजते खोजते पहुंची गोलाघाट

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। हाल ही में गोलाघाट पुलिस ने एक तलाशी में बड़ी संख्या में ब्लैंकेट बरामद किए थे और इस संदर्भ में कुछ गोदाम भी सील किये थे। इसी मामले की छानबीन में दिसपुर पुलिस ब्लैंकेट खोजते खोजते गोलाघाट पहुंची। मालूम हो पिछले दिनों  कचारिहात के बॉबी अली नामक व्यक्ति द्वारा बड़ी संख्या में ब्लैंकेट लाकर और कंदुवा दास नामक व्यक्ति के घर मे छिपाने की कोशिश थी। पुलिस द्वारा पहले बॉबी अली के कचारिहात स्थित घर के गोदाम और पश्चात कंदुवा दास के घर मे छिपाए गए ब्लैंकेट को बरामद किया। पुलिस ने ए एस 09 ऐसी 0586 नम्बर की गाड़ी भी जब्त की थी। गोलाघाट पुलिस के साथ दिसपुर पुलिस ने इस सम्बंध में संवाद माध्यम के सामने कुछ भी नही बताया। ऐसे में उक्क्त कम्बल सरकारी योजना से जड़ित होने के प्रबल सम्भावनाओ के प्रति सूचक कर रहे है । पर कैसे, किसके माध्यम से और क्यों उक्क्त कम्बल गोलाघाट आये इस पर अब भी रहस्य जारी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें