अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट पुलिस अधीक्षक डॉ रोबिन कुमार, अतिरिक्त अधीक्षक अंजन पण्डित, डी एस पी माधूर्जय बरुवा के नेतृत्व वाली टीम जिले के विभिन्न स्थानों में अवैध शराब , ड्रग्स के विरुद्ध निरन्तर अभियान चला रही है।
जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को कमरबन्धा और खुमताई पुलिस थाने के अंतर्गत चलाये अभियान में 2500 लीटर अवैध शराब और 200 किलो लाली गुड़ नष्ट किये गए। वही सुमोनी आउटपोस्ट के अंतर्गत 200 लीटर अवैध शराब नष्ट किये गए।
दूसरी और कोविड प्रोटोकोल भंग करने वालो के विरुद्ध भी पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। इस दौरान 74,700 रुपये जुर्माना के तौर पे जिले के विभिन्न अंचल में पुलिस ने चलान किया। इस दौरान 2 वाहन जब्त करने की खबर है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें