वाईपीओ नॉर्थईस्ट इंडिया के चैप्टर अध्यक्ष बने डॉ. जी. डी. धानुका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

वाईपीओ नॉर्थईस्ट इंडिया के चैप्टर अध्यक्ष बने डॉ. जी. डी. धानुका

 


गुवाहाटी। यंग प्रेसिडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (वाईपीओ) के नॉर्थ ईस्ट इंडिया चैप्टर ने डॉ घनश्याम दास धानुका को वर्ष 2021-2022 के लिए चैप्टर अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने वाईपीओ नॉर्थ ईस्ट इंडिया के वर्तमान चैप्टर अध्यक्ष विकास अग्रवाल का स्थान लिया। 


वाईपीओ एक वैश्विक मंच है जहां चीफ एक्सेक्यूटिव्स एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं, सीखते हैं और साथ आगे बढ़ते हैं। वाईपीओ के सदस्य अपने ज्ञान, प्रभाव और विश्वास का इस्तेमाल व्यापार, परिवार और समाज को प्रेरित करने के लिए करते हैं।


वाईपीओ नॉर्थईस्ट को फरवरी 2020 में विकास अग्रवाल (एमडी, एस. एम. ग्रुप) के नेतृत्व में गुवाहाटी में एक ऐसा समावेशी समुदाय बनाने के लिए लॉन्च किया गया था, जहां पूर्वोत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ सीईओ एक-दूसरे के साथ विश्वास बना सकें और अपने अनुभव और विचारों को साझा कर सकें। अपनी स्थापना के बाद से इसने अपने सदस्यों और उनके जीवनसाथियों के विकास के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए हैं।


नई कार्यकारी समिति में चैप्टर चेयर के अलावा विकास अग्रवाल,  रोहित सरावगी,  राज शेखर अग्रवाल,  सिद्धार्थ अग्रवाल,  कुनाल  मित्तल,  अविनाश भरतिया, हर्ष शर्मा, श्रीमती विधि अग्रवाल, श्रीमती सोनी झुनझुनवाला, श्रीमती अमिता भुवलका, श्रीमती अमृता बरुवा सावन और श्रीमती यामिनी अग्रवाल शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें