नगांव: शनि मंदिर रोड दुर्गा पूजा संघ ने 908 लोगों को वैक्सीन प्रदान की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव: शनि मंदिर रोड दुर्गा पूजा संघ ने 908 लोगों को वैक्सीन प्रदान की

 


पूजा माहेश्वरी


नगांव। शहर की अग्रणी धार्मिक संगठन शनि मंदिर रोड दुर्गा पूजा संघ ने आज कोविड प्रतिरोधक टीकाकरण के लिए 19वां शिविर आयोजित कर 908 लोगों को वैक्सीन प्रदान किया। आज के शिविर में वैक्सीन की प्रथम डोज 763 लोगों को और दूसरी डोज 145 लोगों को प्रदान की। जिसमें पुरुष की संख्या 510 और महिलाओं की संख्या 398 थी। कुल 822 लोगों की कोरोना जांच भी की गई जिसमें कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं रहा। इधर शनि मंदिर रोड दुर्गा पूजा संघ के कल के शिविर में समाज की किटि फ्रेंड्स ग्रुप की महिलाओं ने सहयोग किया। इस शिविर में कुल 275 लोगों को वैक्सीन प्रदान की गई । कल प्रथमा डोज 115 लोगों को और दूसरी डोज 160 लोगों को प्रदान किया गया। जिसमें पुरुष की संख्या 153 और महिलाओं की संख्या 122 थी। कल कुल 182 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। जिला स्वास्थ्य विभाग का सहयोग भी शिविर में बराबर मिल रहा है। कल के शिविर में किटि फ्रेंड्स ग्रुप की शीतल केजरीवाल, रंजु जीतानी, अंजू जाजोदिया , निशा गुप्ता, सरिता छाजेड़, संगीता गोयनका, सुनिता खेतान, बबीता खाखोलिया और अंजू चांदगोठिया उपस्थित थी। लगातार चल रहे वैक्सीन शिविर में संघ के निदेशक छोटे लाल गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राजा पारीक, सचिव किशन गुप्ता, सदस्य राजु चौधरी , पवन गुप्ता, श्रवण कुमार और संतोष गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा। इस आशय की जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष राजा पारीक ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें