आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक उल्लास कुलकर्णी ने किया विहंगम योग केंद्र में संचालित टीकाकरण शिविर का दौरा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक उल्लास कुलकर्णी ने किया विहंगम योग केंद्र में संचालित टीकाकरण शिविर का दौरा

 


गुवाहाटी। सेवा भारती गुवाहाटी, ह्यूमन राइट काउंसिल गुवाहाटी, विहंगम योग संस्थान और सत्यम फाउंडेशन की ओर से फटाशील स्थित विहंगम योग केंद्र में गत 23 दिनों से संयुक्त रूप से संचालित टीकाकरण शिविर का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक उल्लास कुलकर्णी ने आज दौरा किया। उनके साथ संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं क्षेत्र सेवा प्रमुख राजेश देशकर भी थे। उन्होंने टीकाकरण केंद्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। सेवा भारती गुवाहाटी के सचिव प्रदीप नाहाटा ने बताया कि इस केंद्र से अब तक करीब 3,200 लोगों का टीकाकरण हो चुका है, जिसमें मुख्यतः कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय खुराक दी गयी है। उल्लास कुलकर्णी एवं राजेश देशकर का स्वागत प्रदीप नाहटा एवं विहंगम योग संस्थान के अध्यक्ष किशनलाल प्रजापति ने फूलाम गामोछा एवं विहंगम योग ग्रंथ भेंटकर किया। तत्पश्चात कुलकर्णी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए सभी कार्यकर्ताओं का फूलाम गामोछा से स्वागत किया। उन्होंने वहां उपस्थित विहंगम योग के कार्यकर्ताओं से विहंगम योग की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर सत्यम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक कमल शर्मा और हर्ष शर्मा भी उपस्थित थे। मालूम हो कि इस टीकाकरण कार्यक्रम से सत्यम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सेवा क्षेत्र में काम करने वाला घटक सत्यम फाउंडेशन भी जुड़ा हुआ है। सत्यम फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से अपने सामाजिक दायित्वों के तहत लोगों की सेवा करते आ रहा है। इस कार्यक्रम से उसका जुड़ना सेवा कार्य का ही एक हिस्सा है। इस शिविर में की गयी बेहतर व्यवस्था से कमल शर्मा और हर्ष शर्मा भी काफी अभिभूत हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें