नगांव महाविद्यालय का स्थापना दिवस सुक्ष्म रुप से मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव महाविद्यालय का स्थापना दिवस सुक्ष्म रुप से मनाया गया

 


 पूजा माहेश्वरी


नगांव। ऐतिहासिक नगांव महाविद्यालय (ऑटोनॉमस) का 78वां स्थापना दिवस वर्चुअल रूप में मनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम अतिथि के द्वारा पताका उत्तोलन किया गया। इस मौके पर पूर्व छात्र व सदर विधायक रूपक शर्मा उपस्थित होकर के स्वर्गीय यज्ञेश्वर शर्मा की आवक्ष मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर विधायक रूपक शर्मा ने एक नवनिर्मित बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया। स्वागत भाषण कालेज के प्राचार्य डॉ शरत बरकटकी ने दिया। इस मौके पर पत्रकार शैलेन सैकिया के संपादन में एक कहानी संकलन का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश महंत , नीतूमोनी सैकिया आदि अतिथियों ने  भी भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें