गौरव गोगोई बोडो प्रादेशिक क्षेत्र के लिए कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नियुक्त - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गौरव गोगोई बोडो प्रादेशिक क्षेत्र के लिए कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नियुक्त

 


गुवाहाटी।  असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने बोडो प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में संगठनात्मक मामलों का जायजा लेने के लिए लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।


पार्टी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष बबीता शर्मा ने रविवार को बताया कि समिति अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागों सहित जमीनी स्तर से पार्टी को मजबूत करने के तरीकों पर गौर करेगी।


समिति में लोकसभा में पार्टी के उपनेता के अलावा अन्य सदस्यों में विधायक जादव स्वरगियरी और अब्दुस शोभन अली सरकार, बिस्ती बसुमतारी, शंकर प्रसाद रॉय, ज्वेल टुडू और क्लेंगडन इंगती शामिल हैं। शर्मा ने बताया कि समिति के संयोजक भास्कर दहल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें