सम्मेलन कामरूप शाखा का दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण शिविर संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सम्मेलन कामरूप शाखा का दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण शिविर संपन्न

 


गुवाहाटी। मारवाडी सम्मेलन, कामरूप शाखा  के तत्वाधान में "ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण" के लिए गुवाहाटी म्युनिसिपल कॉपोरेशन द्वारा सांगनेरिया धर्मशाला, एस आर सी बी रोड, फैंसी बाजार, गुवाहाटी में गुवाहाटी महानगर के सभी छः जोन के व्यपापारियों के लिए  दो दिवसीय शिविर  का आज  समापन हुआ।शिविर का शुभारंभ 2 अगस्त  सोमवार  को सुबह 10 बजे से हुआ तथा शिविर 3 बजे शाम तक चला। सबसे अधिक साउथ जोन (फैंसी बाजार) के व्यापारियों ने शिविर का लाभ उठाया। दो दिन के शिविर में सभी जोन को मिलाकर 350 से अधिक ट्रेड लाइसेंस रिन्यूवल के फॉर्म जमा लिए गए। जिन्होंने अपने फॉर्म जमा देकर फीस अदा कर दी है उनको लगभग एक सप्ताह बाद डिपार्टमेंट से अपने ट्रेड लाइसेंस लेने होंगे। अधिकारियों ने अपने फ़ोन नम्बर रसीद के पीछे लिख दिए हैं।शिविर में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। शाखा के अध्यक्ष विनोद कुमार लोहिया, निवर्तमान अध्यक्ष निरंजन सिकरिया, संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्र, पूर्व अध्यक्ष पवन जाजोदिया, उपाध्यक्ष अजीत शर्मा, बाबूलाल नवलखा, सुजीत बखरेड़िया, सचिव दिनेश गुप्ता, संयुक्त सचिव दीपक जैन और राजेश अगरवाला, कोषाध्यक्ष पीयूष बिरमीवाल,  संयोजक संजय खेतान, कार्यकारिणी सदस्य विकाश बजाज, उमेश माहेश्वरी, मुकेश अग्रवाल व सदस्य आशीष शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। गुवाहाटी मुनिसिपल कॉरपोरेशन के सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर रोमेन तालुकदार के नेतृत्व में सभी जोन के 25 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सेवा प्रदान की।शिविर समापन के अवसर पर सभी का फूलाम गमछा से सम्मान किया गया।मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा द्वारा आयोजित इस कैम्प की व्यापारियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की तथा आग्रह किया की अगले साल भी इसी तरह के शिविर का आयोजन किया जाए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें