आरबीआई ने इंडसइंड बैंक को एजेंसी बैंक के रूप में किया सूचीबद्ध - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आरबीआई ने इंडसइंड बैंक को एजेंसी बैंक के रूप में किया सूचीबद्ध

 


नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इंडसइंड बैंक को सरकारी व्यवसायों से संबंधित लेन-देन की सुविधा के लिए एजेंसी बैंक के तौर पर काम करने के लिए सूचीबद्ध किया है।


इंडसइंड बैंक ने मंगलवार को जानकारी दी कि इससे सरकारी क्षेत्र में उसकी उपस्थिति मजबूत होगी। यह घोषणा हाल ही में आरबीआई के उस दिशा-निर्देश के बाद की गई है, जिसके तहत सरकारी कारोबार के संचालन के लिए अनुसूचित निजी क्षेत्र के बैंकों को एजेंसी बैंकों के रूप में अधिकृत किया गया था।


बैंक ने जारी एक बयान में कहा कि इसके साथ ही इंडसइंड बैंक केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सामान्य बैंकिंग व्यवसाय करने के लिए देश के कुछ चुनिंदा निजी बैंकों में शामिल हो गया है। एजेंसी बैंक के तौर पर इंडसइंड बैंक को अब राज्य और केंद्र सरकार की ओर से सीबीडीटी, सीसीबीआईसी और जीएसटी के तहत राजस्व प्राप्तियों से संबंधित लेन-देन को संभालने के लिए अधिकृत किया जा सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें