अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट थोराजान चाय बागान में संध्या के वक्त वन विभाग द्वारा एक अभियान चलाया गया। इस दौरान कभी सभी को हटने का संकेत तो कभी गोली चलाने की आवाजें , प्रायः 3 घण्टे तक उक्क्त अभियान चला। जानकारी के अनुसार गोलाघाट में बीते कल रात्रि के वक्त हाथी मनुष्य संग्राम को रोकने के लिए उक्क्त अभियान चला। वन विभाग को मिली जानकारी के अनुसार नाम्बर वनांचल से निकले 20 से 25 वन हस्ती के दल के प्रवेश को रोकने के लिए उक्क्त अभियान चला। नाम्बर के जंगलों से भोजन की तलाश में आये उक्क्त जत्थों ने हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को पार कर आबादी वाले इलाके में प्रवेश किया। ऐसे में कभी स्थानीय लोग उग्र हो जाते है तो कभी हाथियों को उकसाने जाने पर हाथी उग्र हो जाते है जिस कारण वर्षों से चलते आ रहा संग्राम जारी है । इस संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ने भोजन की तलाश में नाम्बर के जंगल से हाथियों के झुंड को आबादी वाले इलाके में जाने पर रोकने के लिए उक्क्त अभियान चलाया गया और रात के अंधेरे में वन विभाग ने हाथी के जत्थों को वापस जंगल में भेजने का प्रयास किया । इस दौरान वन विभाग द्वारा हवा में फायरिंग की गई और आतिशबाजी आदि की गई। वन विभाग का प्रयास सफल रहा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें