गोलाघाट: लंच पैकेट में शिखर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: लंच पैकेट में शिखर

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। गोलाघाट नगर में उस वक्त हाहाकार मच गया जब लंच पैकेट में शिखर का पैकेट निकला। जानकारी के अनुसार गोलाघाट जी डी एस ए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहे कोविड टीकाकरण केंद्र में नियोजित स्वास्थ कर्मी के लिए आये लंच पैकेट में शिखर के पैकेट निकलने से सभी हैरान रह गए। मंगलवार को दोपहर के वक्त शिखर के फटे पैकेट ने सभी के होश उड़ा दिए। इस दौरान सभी ने दोपहर का आहार ग्रहण नही किया और बिना खाये अपनी ड्यूटी की। डॉ सुनीता एक्का ने बताया कि चिरंजीव नामक एक व्यक्ति द्वारा उक्क्त खाद्य आपूर्ति कराई गई थी। ऐसी लापरवाही को लेकर डॉ सुनीता एक्का ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें