अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट पुलिस अधीक्षक डॉ रोबिन कुमार, अतिरिक्त अधीक्षक अंजन पण्डित, डी एस पी माधूर्जय बरुवा के नेतृत्व वाली टीम जिले के विभिन्न स्थानों में अवैध शराब, ड्रग्स के विरुद्ध निरन्तर अभियान चला रही है।
जानकारी के अनुसार विगत तीन दिनों में उड़ियामघाट थाने के श्यामगांव के पास 10 लीटर अवैध शराब नष्ट और 26 आई एम एफ एल बोतल जब्त; बोगिजान थाने के मुरफूलोनी चाय बागान में 210 लीटर अवैध शराब; कमरगाव थाना के कुहियाबाड़ी में 25 लीटर अवैध शराब; नाउजान आउटपोस्ट के अंतर्गत 30 लीटर अवैध शराब और 50 किलो अवैध सामग्री; गिलाधारी थाने के अंतर्गत सोसिअलिस्ट पठार में 600 लीटर अवैध शराब नष्ट किया साथ ही अमरेंद्र बोराह को हिरासत में लिया।
दूसरी और कोविड प्रोटोकोल भंग करने वालो के विरुद्ध भी पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। इस दौरान 2,02,000 रुपये जुर्माना के तौर पे जिले के विभिन्न अंचल में पुलिस ने चलान किया। इस दौरान 10 लोग को कोविड नियम भंग किये जाने के कारण और 4 वाहन जब्त करने की खबर है। पिछले 56 दिनों में गोलाघाट पुलिस ने कुल जुर्माना 60,89,940 रुपये संग्रह किया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें