प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोलाघाट में 1367.416 किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोलाघाट में 1367.416 किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, गोलाघाट लोक निर्माण विभाग में 'ग्रामीण संचार प्रणाली' पर प्रधान मंत्री की ग्राम चर्चा आयोजित की गई थी।


जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा के सनचलना में आयोजित उक्क्त आलोचना में गोलाघाट, खुमतायी, बोकाखात और सरुपठार सँगमण्डल के अभियंता और अधिकारी ने ग्राम इलाको उन्नतिकर्ण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की भूमिका , योजना की सफलता, ग्राम पथ निर्माण में आधुनिक तकनीक का व्यवहार के ऊपर विस्तृत चर्चा हुई। गोलाघाट जिले में योजनाओं के सफल रूपायन के ऊपर गोलाघाट और खुमतायी के क्षेत्रीय पथ सँगमण्डल कार्यवाही अभियंता मृगेंद्र नारायण दत्ता ने कहा कि योजना के प्रारंभ से  30 जुलाई तक 1153.936 किलोमीटर पथ निर्माण हुआ।


वही द्वितयी परज्याय में 81.95 किलोमीटर पथ निर्माण हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है और 72.73 किलोमीटर पथ निर्माण सम्पूर्ण भी हुआ। वही तृतीय में 144.33 किलोमीटर पथ में 20.50 किलोमीटर कार्य पूर्ण हुआ है। अभीतक 1367.416 किलोमीटर पथ निर्माण सम्पूर्ण हुआ। 


चर्चा में भाग लेने वालों में से कुछ ने सड़क निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग के लिए भी तर्क दिया।  इस अवसर पर बोलते हुए जिला उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जिले की ग्रामीण सड़क संचार व्यवस्था में भावी परिवर्तन आया है। 


उन्होंने सड़क निर्माण में नई तकनीक के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि नवीन तकनीकों के साथ ठेकेदारों को नई तकनीक का प्रयोग शुरू करना चाहिए। उन्होंने ठेकेदारों से विभाग के लिए मार्ग प्रशस्त कर सड़क निर्माण में नई तकनीक के प्रयोग पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्हें उम्मीद है कि नई तकनीक अगले 10/15 वर्षों में संचार प्रणाली में क्रांति लाएगी। उन्होंने जिले में इस योजना के तहत मिली सफलता के लिए इंजीनियरों, अधिकारीयों, ठेकेदारों और कर्मचारियों को बधाई दी। 


चर्चा के दौरान पथ संमंडल के सभी कार्यपालक अभियंता कई मुद्दों पर चर्चा किया। आज के बैठक में जिला परिषद के धीराज दास, जिला ग्रामोन्नयन अभिकरण योजना संचालक अविनाश सैकिया, लोक निर्माण विभाग के अभियंता महेंद्र नारायन सैकिया, अन्य अधिकारी और अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें