अमित नागोरी
गोलाघाट। कोविड महामारी के कारण महीनों से बन्द पड़े गोलाघाट के व्यापारिक प्रतिष्ठान के मालिकों को उस वक्त राहत मिली जब नए एस ओ पी कथत गोलाघाट जिले को रेड ज़ोन से निकालकर कुछ हद तक रियायत दी गयी है। मालूम हो पिछले महीनो से जहाँ केवल आवश्यक सामग्रियों के समान आदि के दुकान खुल रहे थे, पर अब सभी दुकान दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे। वही आवश्यक सामग्रियों के समान आदि के दुकान हालांकि 5 बजे तक खुलेंगे। हर दिन सरकार के एस ओ पी का इंतज़ार करते करते गिन गिन कर दिन बिता रहे थे। सभी को एस ओ पी मिलने के बाद कुछ हद तक राहत मिली। पर आज अधिकांश होटल तथा बेकरी दुकानों की काउंटर खाली दिखी, क्योंकि दुकान खोलने की जानकारी मिलते मिलते आधा दिन पार हो चुका था ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें