अमित नागोरी
गोलाघाट। राज्य का खेल एवं युवा कल्याण विभाग अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के साथ-साथ राज्य और अंतर विश्वविद्यालय स्तर के टूर्नामेंट में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। खेल छात्रवृत्ति जिला क्रीड़ा अधिकारी गोलाघाट के कार्यालय से 5 अगस्त से 20 अगस्त तक प्राप्त की जा सकती है। 25 अगस्त से पहले फार्म जमा करवाना होगा। जिला खेल अधिकारी गोलाघाट सैमी सैकिया ने यह जानकारी दी हैै। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी गोलाघाट के कार्यालय 9101900183 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें