अरुणा अग्रवाल
करीब दस लाख रुपए का सामान बरामद
रंगिया। कामरूप जिला के अंतर्गत रंगिया के निकटवर्ती क्षेत्र तुलसीबारी स्थित वस्त्र उद्योग अपोल मिल सम्पूर्ण रूप से बंद होने के बाद कुछ बदमाश मिल की सामग्रियां एक के बाद एक बेचते आ रहे है। गत सोमवार को मिल की सामग्रियां एक ई-रिक्शा से स्थानीय लोगों के सहयोग से सामग्रियां बरामद की गई। चोर की पहचान मिल के पास रहने वाले रहीमुद्दीन के रूप की गई है। घटना के विषय में अपोल मिल की ओर से थाने मे शिकायत दर्ज की गई है। तुलसीबारी थाना के प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त चोर को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मालुम हो कि असम सरकार द्वारा इस वर्ष की बजट में अपोल मिल के श्रमिकों को वी आर एस के लिए आवंटन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके पश्चात अपोल मिल परिषर में विभिन्न सामग्रियों के पैकेजिंग उद्योग स्थापन करने की चर्चा की जा रही है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें