अरुणा अग्रवाल
असमिया प्रतिदिन के पत्रकार तरनी चरन कलिता को प्रदान किया जायेगा यह पुरस्कार
रंगिया। शिक्षा और पत्रकारिता के लिए गठित परेश बैश्य फाउंडेशन न्यास द्वारा असमिया दैनिक लोकप्रिय समाचार पत्र 'प्रतिदिन काकोत' के संवाददाता तरनी चरण कलिता को वर्ष 2021 के सर्वश्रेष्ठ ग्राम्य पत्रकार पुरस्कार के लिए चुना गया है। 15 जनवरी 1991 को कामरूप जिले के दलीबारी गांव से प्रकाशित 'हाजोर बातोरी' के जरिये पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने वाले तानी चरण कलिता वर्ष 1995 के मार्च महीने से आज तक असम के लोकप्रिय दैनिक असमिया प्रतिदिन काकोत के डिमु के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं देते आ रहे है। इससे पहले कलिता सन 1992 में असम संवाद, 1993 में युगध्वनी और 1994 में आजीर संवाद में पत्रकारिता की है। कलिता वर्तमान में प्रतिदिन टाइम के दक्षिण रंगिया के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा, कलिता विभिन्न समाचार संगठनों के पदाधिकारी भी है। वे दक्षिण रंगिया प्रेस क्लब की स्थापना के समय से ही सचिव रहे हैं। वर्ष 1997 और 2003 में कामरूप जिला पत्रकार संघ के सहायक सचिव, 2005 में कामरूप जिला पत्रकार संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष 2012 और 2019 से वर्तमान तक वे कामरूप जिला पत्रकार संघ के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। ईन्होंने सन 1997 में कामरूप जिला पत्रकार संघ के मायाराम तामुली पुरस्कार, सन 2011 में कामरूप जिला पत्रकार संघ से कुंदरमल अग्रवाल पुरस्कार प्राप्त किया है। वर्ष 2021 में ईन्हें असम सरकार की भाषा गौरव योजना के तहत एक लेखक के रूप में मान्यता मिली। तरनी कलिता कई वर्षों तक छात्र संगठन पदाधिकारी कार्यवाहक रहे है। ग्राम्य पत्रकारिता में उनके लगभग तीस वर्षों के समर्पण और ईमानदारी के सम्मान में, उनको परेश वैश्य फाउंडेशन ने 2021 के सर्वश्रेष्ठ ग्राम्य पत्रकार पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। परेश वैश्य फाउंडेशन आगामी 15 सितंबर को आयोजीत होने वाले शिक्षा पत्रकारिता दिवस में यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा यह जानकारी न्यास के संचालन न्यासरक्षी परेश बैश्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने जानकारी दी है कि इस पुरस्कार में एक प्रमाण पत्र, एक ट्रॉफी और नकद शामिल है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें