अरुणा अग्रवाल
रंगिया। स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में जगह-जगह जश्न-ए-आजादी का आयोजन होगा और पूरी शान के साथ तिरंगा लहराया जायेगा। इसी कड़ी में रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा इसका आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया जायेगा। रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा आगामी 15 अगस्त को रंगिया के स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। इसी बीच महकमा प्रशासन छात्रों के बीच डिजिटल माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत कक्षा 11 और 12 के छात्रों के बीच देशभक्ति के गीत, सोलो नृत्य, स्पीच, चित्रांकन, फोटोग्राफी, रचना, स्लोगन आदि प्रतियोगिताएं गत 11 अगस्त को आयोजित की गयी। वहीं आगामी 15 अगस्त को रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा प्रातः 6 बजे गीतांजलि/प्रभात फेरी और देश भक्ति के गीत एफ एल एस के माध्यम से जनसंयोग विभाग द्वारा सुनाए जायेंगे। इसके पश्चात प्रातः 7 बजे अपने-अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। प्रातः 7.30 बजे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी- गैर सरकारी कार्यालय, अनुष्ठान-प्रतिष्ठान व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। वहीं सुबह 8.45 बजे जातीय पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और शहीद तर्पण, सुबह 9 बजे समारोहपूर्ण रूप से विशिष्ट अतिथि के द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण, भाषण साथ ही परेड का अभिवादन लिया जाएगा। वही इसदिन सुबह 11 बजे रंगिया सिविल अस्पताल में चिकित्साधीन रोगियों और रंगिया आवासिक विद्यालय के छात्रों के बीच फल-मूल वितरण किया जाएगा। सायं 5 बजे राष्ट्रीय ध्वज का अवनमितकरण के बाद सायं 5.30 बजे सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय और आवास स्थल पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके अलावा स्वाधीनता दिवस के पूर्व मौके पर सफाई अभियान, पौधरोपण आदि कई कार्यक्रम कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए महकमा प्रशासन द्वारा सभी के सहयोग से किया जाएगा। रंगिया के महकमाधिपति आई ए एस अधिकारी स्वप्निल पाल द्वारा सभी को कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें