रंगिया: एस एस बी मुख्यालय द्वारा आजादी का अमृत का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: एस एस बी मुख्यालय द्वारा आजादी का अमृत का आयोजन

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के पूर्व मौके पर 'आजादी का अमृत' महोत्सव मनाया जा रहा है। आगामी 15 अगस्त 2021 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी मौके पर गत दिनांक 09.08.2021 से क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रंगिया में मुख्यालय के उप-महानिरीक्षक जगदीप पाल सिंह की अध्यक्षता में फिट इंडिया मूवमेंट और आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कोविड के दिशानिर्देशों के साथ निम्न कार्यकमों की शुरूआत की, इनमें पहले दिन दिनांक 09.08.21 को वॉकथॉन किया गया, दूसरे दिन दिनांक 10.08.21 को सभी कार्मिकों को योगा कराया गया, तीसरे दिन दिनांक 11.08.21 को पांच किलोमीटर की अर्घ मैराथान दौड की गई जिसमें क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया के सभी अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया, चौथे दिन दिनांक 12.08.21 को साईकिल रैली आयोजित की गयी और पाँचवे दिन दिनांक 13.08.21 को खेल-कुद और स्वास्थ्य सम्बन्धी क्रियाकलाप इत्यादि शामिल होंगे जिसमें क्षेत्रक मुख्यालय रंगिया के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे इसके साथ ही गोवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा रंगिया एस एस बी क्षेत्रक मुख्यालय प्रांगण में रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया के अधिकारी व जवान भाग लेंगे। क्षेत्रक मुख्यालय रंगिया द्वारा जवानों और स्थानीय लोगों को फिट रहने के लिए और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव एवं फिट इंडिया मूवमेंट के उपलक्ष्य में उप-महानिरीक्षक जगदीप पाल सिंह द्वारा भी जवानों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया और कहा गया कि हम सबको एकजुट होकर रहना है तथा देश की नींव की मजबूत बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि अमृत महोत्सव को साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी को दी गयी है। एक तरह से यह प्रयास है कि आजादी के 75 साल का यह आयोजन, आजादी का यह महोत्सव भारत के जन-जन का, भारत के हर मन का पर्व बने। दिनांक 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में भी क्षेत्रक मुख्यालय रंगिया में कई सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन कोविड दिशानिर्देशों के पालन करते हुये किया जाना है जिसमें  बच्चें भी भाग लेंगे तथा राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रक मुख्यालय रंगिया के सभी अधिकारी, जवान व अथिति गण शामिल रहेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें