स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लखीमपुर जिला उपायुक्त ने जारी किए नए आदेश - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लखीमपुर जिला उपायुक्त ने जारी किए नए आदेश

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

किया सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों के कार्यालय को रोशनी करने और सजाने का आह्वान

लखीमपुर। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आज लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सत्तावन ने एक आदेश जारी कर आम जनता से उनके सभी संस्थान तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 13 अगस्त से पूर्णता रोशनी करने और सजाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आह्वान किया है। ताकि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस महोत्सव के अवसर पर सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थान के कर्यालय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान दिवाली की तरह जगमगाते और सजे-संवरे नजर आए। उल्लेखनीय है कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  75 वें स्वतंत्रता दिवस को  इस वर्ष  आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का आहवान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें