आर टी सी किमीन स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस का भर्ती प्रशिक्षण संस्थान द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी संपूर्ण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आर टी सी किमीन स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस का भर्ती प्रशिक्षण संस्थान द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी संपूर्ण

 


 ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक मनायेगा आर टी सी किमीन स्थित  भारत तिब्बत सीमा पुलिस का यह केन्द्र  आजादी का अमृत महोत्सव

लखीमपुर। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के भारत के किमीन  स्थित भर्ती प्रशिक्षण संस्थान द्वारा स्वतंत्र भारत की 75वीं वर्षगांठ "आजादी का अमृत महोत्सव" 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मनाने का निश्चय किया गया है।  13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में जनभागीदारी से जन आंदोलन, फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त 2021 के सुबह 5:30 बजे से 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में स्थानीय लोगों के प्रतिनिधि, सेलिब्रिटी, खिलाड़ी, मीडिया कर्मी तथा संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्य बच्चे और  प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। भारत भारतवर्ष प्रति वर्ष अपनी आजादी का महोत्सव बड़े ही धूमधाम वह जोशीले अंदाज में मनाता है। इस वर्ष 15 अगस्त को भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इसे इस वर्ष "आजादी के अमृत महोत्सव " के रूप में मनाया जाएगा। इस प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिनांक 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक मनाये जाने वाले  इस महोत्सव में प्रतिदिन मैराथन / वाकथन एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। जिससे प्रत्येक व्यक्ति हर रोज कम से कम 30 मिनट तक शारीरिक गतिविधियों में शामिल रह सके। यद्यपि कोविड-19 की वैश्विक महामारी को देखते हुए गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सामाजिक दूरी मास्क, सैनिटाइजर आदि का ध्यान रखते हुए यह उत्सव मनाया जाएगा। उक्त तथ्यों की जानकारी आर सी टी किमीन स्थित भारत भारत तिब्बत सीमा पुलिस के भर्ती प्रशिक्षण संस्थान के प्रेस मीडिया लाइजनिंग अधिकारी ने आरसीटी किमीन के डेप्युटी इंस्पेक्टर जनरल मनमोहन गुलेरिया के आदेशानुसार संवाददाताओं प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें