रंगिया: जेसीआई द्वारा महिलाओं की आत्मरक्षा को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: जेसीआई द्वारा महिलाओं की आत्मरक्षा को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जेसीआई रंगिया रॉयल्स द्वारा एक विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जेसीआई रंगिया शाखा के संस्थापक अध्यक्ष अंकुर अगरवाल के रंगिया तिनाली स्थित आवास स्थल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में जेसीआई के सदस्यों और स्थानीय महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कराटे में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार तथा ब्लैक बेल्ट शोडान, खिताब प्राप्त मिस दीया मेधी मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थी। दीया मेधी ने महिलाओं और युवतियों को आत्मरक्षा के तरीके सिखाते हुए कहा कि आत्मरक्षा के लिए किसी उपकरण या हथियार की आवश्यकता नहीं है। थोड़ी सी सावधानी, सतर्कता एवं आत्मविश्वास के साथ हम किसी भी दुर्घटना से बच सकते हैं। मुसीबत के समय में मदद के लिए किसी का इंतजार करने की बजाय अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी है। मुख्य प्रशिक्षक दीया मेधी ने उपस्थित लोगों को कराटे की विभिन्न तकनीक के बारे में विस्तार से बताया तथा आत्मरक्षा के पैतरों का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर दिया मेधी के पिता डीएसबी बिपुल मेधी और उनकी माता यूबी रुपाली मेधी भी उपस्थित थी जिनका जेसीआई की ओर से फुलाम गामोछा से स्वागत किया गया। वहीं उपस्थित जेसीआई की शाखा अध्यक्ष ज्योती सराफ ने सभी में जोश भरते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। हर महिलाओं को कराटे आदि का प्रशिक्षण लेना चाहिए, क्योंकि ये हुनर किसी भी समय उनके काम आ सकता है। आत्मरक्षा के छोटे-छोटे दांव से भी महिलाएं किसी भी शरारती तत्व को सबक सिखा सकती हैं। आज आयोजीत इस कार्यक्रम में शाखा सदस्य शोभा अगरवाल सहित सभी सदस्यों का प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से पूर्ण सहयोग रहा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें