मानव अधिकार संग्राम समिति लखीमपुर शाखा का सराहनीय कार्य - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मानव अधिकार संग्राम समिति लखीमपुर शाखा का सराहनीय कार्य

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

किया फुटपाथ के खुदरा व्यपारियो के  बीच खाद्य सामग्री का वितरण

लखीमपुर। आज मानव अधिकार संग्राम समिति के केंद्रीय सचिव राजू सिंह के नेतृत्व में समिति के लखीमपुर जिला शाखा द्वारा फुटपाथ पर बैठकर व्यापार करने वाले प्रायः120 परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि  लखीमपुर जिले में सरकार द्वारा दिए गए संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान फुटपाथ पर बैठकर छोटे छोटे खुदरा व्यापार के द्वारा उपार्जन कर अपने परिवार का जीविका  पालन करने वाले ये खुदरा व्यापारी  बहुत ही बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इस लाँकडाउन के कारण उनके हाथों में  इनके परिवार को खिलाने के लिए न तो खाद्य सामग्री है ना ही इलाज के लिए पैसे ।इनकी ऐसी दुर्दशा से दुखी मानव अधिकार संग्राम समिति के केंद्रीय सचिव राजू सिंह ने संगठन के साथ निर्णय लेकर संगठन की ओर से प्रत्येक परिवारों  के बीच आज 10 किलो चावल, 1 किलो दाल, 4 किलो आलू, आधा किलो नमक का वितरण करवाया। मानव अधिकार संग्राम समिति द्वारा फुटपाथ पर  व्यापार कर जीवीकोपालन करने वाले खुदरा व्यापारियों की बीच खाद्य सामग्री वितरण में सहायक होने के लिए केंद्रीय सचिव राजू सिंह ने लखीमपुर के व्यवसायी चांद रतन राठी, मनोहर लाखोटिया तथा नरेंद्र महेश्वरी की प्रशंसा करते हुए उन्हें मानवता की रक्षा के कार्य में सहायक होने के लिए धन्यवाद दिया है ।  लखीमपुर के अन्य लोगों तथा संस्थाओं से भी इस स्तर के व्यापारियों के बीच  आवश्यकतानुसार सहायता करने का आह्वान किया है मानव अधिकार संग्राम समिति के केंद्रीय सचिव राजू सिंह ने।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें