गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी ग्रेटर के सौजन्य से आयोजित एक समारोह में भरतिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के सीएसआर फंडिंग के द्वारा अमृत भोग भंडारे को फीड एंड नीड डिलीवरी वेन प्रदान किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में लायंस जिला 322 जी के उपाध्यक्ष (प्रथम) बीएस राठौर और विशिष्ट अतिथि के रुप में भरतिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन रामअवतार भरतिया ने फीता काटकर एवं आहार वाहन की चाबी हस्तांतरण करके किया। इस अवसर पर लायंस गुवाहाटी ग्रेटर की अध्यक्ष रूपा गग्गड़ की अध्यक्षता में एक संक्षिप्त समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मंच पर मुख्य अतिथि बीएस राठौड, विशिष्ट अतिथि रामअवतार भरतिया, अमृत भोग भंडारे के संस्थापक भागचंद जैन, पुरुषोत्तम गग्गड़ और क्लब सचिव विजय शर्मा उपस्थित थे। सुरेश गग्गड़ ने सभा का संचालन करते हुए सभी अतिथियों का फूलाम गमछा से सम्मान करवाया। इस अवसर पर अमृत भोग भंडारे में भोजन वितरण करने में सहयोग देने वाले कई युवाओं को भी सम्मानित किया गया। साहित्यकार कपूर चंद जैन और किशोर काला जैन का भी स्वागत फुलाम गमछा से किया गया। समारोह में लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल डॉ एसएस हरलालका, लायंस गुवाहाटी ग्रेटर की निवर्तमान अध्यक्ष नीरू काबरा, कोषाध्यक्ष प्रकाश काबरा, बेला नवका, कमल जैन, प्रमोद हरलालका, पीके गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, महिपाल चूड़ीवाल, अजय अग्रवाल, यश भरतिया के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें