लियो क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 डी का स्थापना दिवस संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लियो क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 डी का स्थापना दिवस संपन्न

 


पूजा माहेश्वरी

नई कार्यकारिणी समिति का गठन

नगांव। "उड़ान, टू गैदर वी सोर, टू गैदर वी रोर" के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाली संस्था लियो क्लब मनाव सेवा के लिए जाना पहचाना नाम है। अपने संकल्प के साथ मानव सेवा के लिए आगे बढ़ते हुए मानव सेवा के लिए उदाहरण संस्था के रूप में माना जाता है। पिछले दिनों लियो क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 डी का स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते स्थापना दिवस का आयोजन आनलाइन किया गया था। जिसमें समग्र डिस्ट्रिक्ट के 120 से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। स्थापना दिवस समारोह को" काइ पो ची - नये रिश्तों का मांझा " नाम से आयोजित किया गया था। स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि लियो क्लब के अंतराष्ट्रीय निदेशक लायन लैरी एल एडवर्ड्स थे जबकि पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन संगीता जैठिया और लियो अक्षत बागला मुख्य वक्ता के तौर पर आनलाइन उपस्थित थे। आनलाइन कार्यक्रम के दौरान काफी मुद्दों पर चर्चा हुई और अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बाद में लियो तरण सोनी को डिस्ट्रिक्ट 322 डी का नया अध्यक्ष मनोनीत कर  वर्ष 2021-22 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जो इस प्रकार है। लियो तरण सोनी डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष, लियो सैलजा रासीवासिया डिस्ट्रिक्ट उपाध्यक्ष, लियो रिषभ दादलिका निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष , लियो मंयक नाहटा डिस्ट्रिक्ट सचिव, लियो सार्थक काला डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष, लियो प्रणय पोद्दार ग्लोबल लिडरशीप प्रमुख, लियो अनिशा मित्तल ग्लोबल सदस्यता प्रमुख, लियो दर्शन जैन ग्लोबल सेवा टीम प्रमुख, लियो किशन गुप्ता डिस्ट्रिक्ट जन संपर्क अधिकारी सहित अन्य सदस्यों को नई कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। स्थापना दिवस समारोह के अधिकारी थे पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन संगीता जैठिया, डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष लियो तरण सोनी और डिस्ट्रिक्ट उपाध्यक्ष सैलजा रासीवासिया। कार्यक्रम का समापन डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष के संबोधन के साथ हुआ और आनलाइन जुड़ने वालो को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर लियो क्लब डिस्ट्रिक्ट की बेबसाइट www.leodistrict322d.org  लांच की गई। उल्लेखनीय है कि लियो क्लब डिस्ट्रिक्ट की गठित नई कार्यकारिणी समिति में नगांव के लियो प्रणय पोद्दार, लियो निहाल केजरीवाल, लियो मंयक नाहटा और लियो किशन गुप्ता को शामिल किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें