शिव परिवार शुभम ग्रीन सोसाइटी के द्वारा पूर्णेश्वर महादेव मंदिर का शिलान्यास - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिव परिवार शुभम ग्रीन सोसाइटी के द्वारा पूर्णेश्वर महादेव मंदिर का शिलान्यास

 


गुवाहाटी। लोखरा स्थित शिव परिवार शुभम ग्रीन सोसाइटी के सदस्यों से पूर्णेश्वर महादेव मंदिर का शिलान्यास कर मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच उत्तर आसाम के अध्यक्ष मृणाल कुमार लश्कर ने प्रथम ईंट रखकर शिलान्यास किया।इसके अलावा उनके साथ हिंदू जागरण मंच उत्तर आसाम की उपाध्यक्ष हेमंत गोगोई और महासचिव नयनज्योति डाकूवा ने भी शिलान्यास में अंश ग्रहण किया। इस मंदिर में शिव परिवारिक के अलावा हनुमान जी एवं माता दुर्गा के मंदिर के अलावा असमिया परंपरा के अनुसार नामघर की बेदी का भी निर्माण किया जाएगा। इससे पहले सोसाइटी के सदस्य प्रदीप शर्मा ने सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में पूजा अर्चना की।शिव परिवार के मोहनलाल प्रजापत ने बताया कि इस मंदिर के निर्माण के पश्चात शुभम ग्रीन सोसाइटी के सदस्यों को दैनिक पूजा अर्चना के लिए वह आस्था के इस केंद्र की सेवा का लाभ मिलेगा। इस कार्य में शिव परिवार शुभम ग्रीन सोसाइटी से जेपी नेण, रविंद्र सिंह हुड्डा,विजय शर्मा ,निरंजन शर्मा, नरेंन जितानी, राज किशोर सिंह, रणजीत अग्रवाल, महेश शर्मा सुशील शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, लक्ष्मीपत प्रजापत, अनुज गर्ग, विनोद कुमार शर्मा, सहीराम प्रजापत, किशन लाल शर्मा के एन पौदार, सुरेंद्र अग्रवाल, दिनेश शर्मा, विकास खंडेलवाल, आशीष अग्रवाल, मनीष विरानी, बलदेव सिंह एवं महिला मंडल की सदस्याओं ने उपस्थित रहकर सहयोग दिया। कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया जिसमें कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें