लायंस क्लब ऑफ नगांव की नई कार्यकारिणी का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ नगांव की नई कार्यकारिणी का गठन

 


पूजा माहेश्वरी

लायन आफ द ईयर का पुरस्कार अजय मित्तल को दिया गया 

नगांव। लायंस क्लब ऑफ नगांव की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को लायन माला शर्मा बोरदोलोई के नेतृत्व में किया गया। पी डी जी डा० प्रवीण अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी की अध्यक्ष लायन माला शर्मा बोरदोलोई, सचिव लायन जितेन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन पावन बोरा, उपाध्यक्ष लायन मालचंद अग्रवाल, लायन रूपरंजन दास, लायन अजय मित्तल को बनाया गया । रविवार को आयोजित  इस कार्यक्रम में लायनिस्टिक ईयर २०२०~२१ में सर्वश्रेष्ठ लायन ऑफ द इयर का अवार्ड लायन अजय मित्तल को दिया गया। मोस्ट sincere लायन ऑफ द इयर लायन संजय गडोदिया, आउटस्टैंडिंग लायन ऑफ द ईयर लायन बिस्वजीत महंत, मेंटर ऑफ द ईयर लायन जे के अग्रवाल, इमर्जिंग लायन ऑफ द ईयर लायन गुरुचरण सिंह, प्रॉमिसिंग लायन ऑफ द ईयर लायन बिमल दास,मोस्ट वैल्युएबल लायन ऑफ द ईयर लायन शंकर लाल वर्मा, आउटस्टैंडिंग सपोर्ट द प्रेसिडेंट अवार्ड लायन देवेंद्र सिंह सहमी, लायन जी बी गोस्वामी, लायन हरदर्शन सिंह, लायन बिनोद खेतावत, प्रेसिडेंट एप्रीशिएशन अवार्ड लायन संत लाल अग्रवाल, लायन मालचंद अग्रवाल,लायन एम पी अग्रवाल, लायन सुरेंद्र करवा, लायन हरविंदर सिंह सिद्धू, लायन प्रताप शोभापंडित को दिया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा आउटस्टैंडिंग लीडरशिप के लिए लायन प्रलय साहा को एप्रीशिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष  लायन बिनोद खेतावत द्वारा लायन प्रलय साहा, लायन अजय मित्तल और लायन संजय गडोदिया को स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर दिवंगत सदस्य लायन अबू हनीफा और महेश खेतावत को श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के पूर्व सदस्य स्वर्गीय बाबूलाल अग्रवाल की फोटो को भी क्लब के हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया। कोविड १९ के नियमों का पालन करते हुए इस सभा का आयोजन किया गया। यह जानकारी क्लब के पी आर ओ लायन विस्वजीत महंत ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें