मायुंम नगांव समृद्धि शाखा के सहयोग से वैक्सीन शिविर का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुंम नगांव समृद्धि शाखा के सहयोग से वैक्सीन शिविर का आयोजन

 


 पूजा माहेश्वरी

शनि मंदिर रोड दुर्गा पूजा संघ ने नया कीर्तिमान बनाया 

नगांव। कल रविवार को शनि मंदिर दुर्गा पूजा संघ के तत्वाधान में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। खुद के एक दिन में 637 लोगों को वैक्सीन प्रदान कर बनाया गया कीर्तिमान भंग कर पूजा संघ ने कल के कैंप में कुल 672 लोगों का टीकाकरण कर नया कीर्तिमान बनाया। कल आयोजित शिविर में कई शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को  तथा गाड़ी में बैठे लोगों के साथ-साथ बुजुर्गों को केंद्र से बाहर आकर भी वैक्सीन प्रदान की गई।


सुबह 9:00 बजे से आरंभ हुए इस शिविर में मारवाड़ी युवा मंच नगांव समृद्धि शाखा का विशेष सहयोग रहा। कल के शिविर में कोविशिल्ड वैक्सिन की प्रथम एवं द्वितीय डॉज प्रदान की गई । शनी मंदिर रोड में आयोजित इस शिविर के  दौरान एक दिन में 672 टीकाकरण कर नया कीर्तिमान बनाने पर प्रशासन की ओर से जिला उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दुर्गा पूजा संघ एवं मायुंम समृद्धि शाखा की भूरी भूरी प्रशंसा की l


इस अवसर पर शनि मंदिर रोड दुर्गा पूजा संघ के सलाहकार छोटे लाल गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राजा पारीक, सचिव किशन गुप्ता, राजू चौधरी, संतोष गुप्ता, व मायुंम नगांव समृद्धि शाखा  की अध्यक्षा रिंकू गीदड़ा, सचिव गुंजन अग्रवाल, निमिषा अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, निशा चौधरी, संगीता अग्रवाल, मिस्टी भजनका, चंचल जाजोदिया, मुस्कान जाजोदिया के साथ-साथ समृद्धि की कई सदस्याओ ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें