गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी ग्रेटर ने फटाशील आमबाड़ी पुलिस थाने में जल सेवा प्रकल्प के अंतर्गत लायंस क्लब ग्रेटर के सचिव विजय शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय त्रिलोकचंद शर्मा व उपाध्यक्ष प्रमोद हरलालका ने अपने पिता स्वर्गीय विश्वनाथ हरलालका की स्मृति में पानी की बोरिंग करवाई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में लायंस जिला 322 जी के उपाध्यक्ष (प्रथम) बी एस राठौड़ व विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसीपी (वेस्ट) नवनीत महंत ने किया। इस कार्य के प्रायोजक प्रमोद हरलालका व लायंस गुवाहाटी के सचिव विजय शर्मा ने इसे अपने अपने पिताजी की पुण्य स्मृति मे किया। इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में मंच पर लायंस क्लब आप गुवाहाटी ग्रेटर की अध्यक्षा रूपा गग्गड़, लायंस जिला के जिला उपाध्यक्ष (प्रथम) बीएस राठौड, डीसीपी नवनीत महंत, लायंस जिला के पूर्व जिला पाल डॉ एसएस हरलालका और कार्यक्रम संयोजक कमल शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएस राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि जल ही जीवन है। जल सेवा एक महान है। यह सेवा लायंस ग्रेटर ने पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों की सुविधा के लिये बोरिंग करवा कर पानी की जो व्यवस्था की है वह सराहनीय कार्य है। डीसीपी महंत ने पुलिस थाने में पानी की व्यवस्था करने पर लायंस ग्रेटर को धन्यवाद दिया। डॉ एसएस हरलालका ने लायंस क्लब की गतिविधियों के बारे में बताया। उपाध्यक्ष प्रमोद हरलालका ने लायंस ग्रेटर के सेवा कार्य के बारे में बताया। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल के संपादन में प्रकाशित डायरेक्टरी का विमोचन मंचासीन अतिथि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लायंस ग्रेटर के कोषाध्यक्ष प्रकाश काबरा, पूर्व अध्यक्ष नीरू काबरा, एसीपी नंदिनी काकोती, सेंट्रल नागरिक कमेटी फटाशील के अध्यक्ष प्रभात दास ,फटाशील आमबरी के थाना प्रभारी ध्रुवा ज्योति फुकन उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें