ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। मारवाड़ी युवा मंच उत्तर लखीमपुर प्रगति शाखा ने आज अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम अमृतधारा प्रकल्प के तहत 09 अगस्त 2021 सोमवार को शाम 4 बजे अपना 5वां अमृतधारा ( RO ) लखीमपुर के पुलिस रिज़र्व में लगाया। इस प्रकल्प का विधिवत उद्धघाटन हमारे लखीमपुर शहर के उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती रुणा नियोग ने किया । ज्ञात रहे कि प्रगति शाखा को यह प्रकल्प गुप्त दान द्वारा प्राप्त हुआ है। इस शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अनुराग चांडक और सचिव आरव लखोटिया थता मारवाडी युवा मंच के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज जाजोदिया भी शामिल हुए। इसके अलावा प्रान्तीय कार्यकरणी सदस्य डिम्पी पारीक तथा प्रगति शाखा की अध्यक्षा सुमन अग्रवाल, सचिव स्वेता चौधरी, उपाध्यक्षा श्रीमती शीतल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष श्रीमती गीतू अग्रवाल, शाखा के कार्यकरणी सदस्य श्रीमती अंजू अगरवल, कार्यक्रम संयोजिकायें श्रीमती सुमन पटवारी और रीना जाजोदिया भी शामिल हुई। यह जानकारी प्रगति शाखा की प्रचार और प्रसार सचिव श्रीमती शीतल भारद्वाज द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा प्रेषित की।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें