जरूरतमंदों के बीच मायुमं गुवाहाटी उदय ने किया सेनेटरी पैड का वितरण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जरूरतमंदों के बीच मायुमं गुवाहाटी उदय ने किया सेनेटरी पैड का वितरण

 


गुवाहाटी। अपने गठन काल से लगातार समाज सेवा में तत्पर मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी उदय शाखा अपने सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए एक नया प्रकल्प अपने हाथ में लिया है। इस बार गुवाहाटी उदय शाखा ने जरूरतमंदों के बीच में 1200 सैनिटरी पैड का वितरण किया। 


गुवाहाटी के मां मनसा पथ पर हुए इस वितरण में शाखा के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गुवाहाटी उदय शाखा के अध्यक्ष हर्षित अजीतसरिया ने बताया कि महिलाओं के स्वस्थ रहने में उनकी व्यक्तिगत स्वछता कितनी महत्वपूर्ण है। अगर वे इस बात का ध्यान रखती हैं तो कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों से बच सकती हैं। वितरण स्थल पर कार्यक्रम संयोजक अनुषिका शर्मा ने महिलाओं को संक्षेप में मासिक धर्म के समय स्वच्छता का महत्त्व समझाया। मंच की ओर से कार्यक्रम में संयम जैन, जीत सुरेका, यश जैन, मयंक सुरेका, आकांक्षा शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें