लखीमपुर में अबकारी विभाग उड़ा रहा है विभागीय कानुन की धज्जियां - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में अबकारी विभाग उड़ा रहा है विभागीय कानुन की धज्जियां

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

जिले मे चल रहे हैं कई अवैध दुकानें और बार,धडल्ले बिक रहे है अरुणाचली शराब

लखीमपुर। लखीमपुर जिले में अब आबकारी विभाग मे व्यापक रुप से  कमिशनराज चलाने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीयों द्वार नीति नियम को ताक पर रख दिया गया है। आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों की मिली भगत से कुछ व्यापारी व्यापक रूप से अनियमितता बरत रहे हैं। इस संदर्भ में लग रहे आरोपों के अनुसार जिले में अनुज्ञापत्र प्राप्त शराब की दुकानों के अलावे बार आदि में भी बन्द शराब के बोतलें के बिक्री का व्यावसाय किया जा रहा हैं। लेकिन आबकारी विभाग ने विभागीय नीति नियमों को पूरी तरह तिलांजलि दे दी गई है। विभाग के नियमों के अनुसार अनुज्ञापत्र प्राप्त शराब की दुकानों में बन्द शराब के बोतलें और बार में  पीने के लिए खुलेआम शराब की बिक्री की जा सकती है। लेकिन अब शराब की दुकान तथा बार के अलावा अन्य स्थानों पर भी खुलेआम शराब बिक्री किए जाने के अरोप सामने आ रहे हैं। इस संदर्भ में प्राप्त जानाकारी के अनुसार जिले में कुल 103 अनुज्ञापत्र विहीन शराब की दुकानें और 60-65 बार (शराब पीने का अवैध अड्डे) चलाए जा रहे हैं। वहीं वैध बारों में भी शराब की बंद बोतलों की बिक्री पर पाबंदी हैं। लेकिन इसके विपरीत बारों में शराब की दुकानों की तरह विभिन्न ब्रांड की बोतलें खुलेआम बेची जा रही है। लग रहे आरोपों के अनुसार आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों की अनुकंपा से लखीमपुर जिले के साथ पूरे राज्य में इस तरह की व्यवस्था देखी जा रही है। जिसके फलस्वरूप शराब के वैध व्यावसायियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। आरोपों के अनुसार आबकारी विभाग के अधिकारियों को पांच से सात हजार रुपए का चढ़ावा चढ़ाने से कोई भी कहीं भी अपना बार खोल सकता है। लखीमपुर में आबकारी विभाग के कमीशनराज के कारण इस तरह जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब के ठेके स्थापित किए जा रहे है। जिससे समाज का परिवेश खराब होता नजर आ रहा हैं। जिले के आबकारी  अधिकारी, सह अधिकारी के लूटराज वाले मनोभाव के कारण विभागीय नीति नियमों को धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस क्षेत्र में जागरूक तबके ने जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने आरोप लगाया है कि जिले में आबकारी विभाग एक दो बार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलता तो  है  लेकिन उसके बावजूद अवैध शराब के ठिकानों व अवैध रूप से अरुणाचली शराब बेचने वाले के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें