निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। होजाई शहर के प्रतिष्ठित कपड़े की दुकान सरावगी टेक्सटाइल में बीती रात 11:00 बजे के आसपास दूसरे तल्ले पर लगी भीषण आग से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। प्राप्त समाचारों के अनुसार, आग की लपटे देखते ही आसपास के घरों के लोगों ने होजाई पुलिस व दमकल विभाग को आनन-फानन में सूचना दी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल थाना प्रभारी तपन महधी के साथ एक पुलिस दल व दमकल विभाग की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। जैसे ही आग की खबर आसपास के व्यापारियों तक पहुंची वे सरावगी टेक्सटाइल के बाहर भीड़ लग गई। उल्लेखयोग्य है, उक्त प्रतिष्ठान शहर के मध्य स्थित सुपरमार्केट के बिल्कुल करीब है और जैसे ही लोगों को खबर मिली लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जो भी अपना सहयोग कर सकें उन्होंने सहयोग किया। वही, आग बुझाने आई 5 दमकल गाड़ियों में से एक लंका, एक डबका, एक शंकरदेव नगर और दो होजाई अग्नि शामक दल की थी। इस संवाददाता से हुई बातचीत में स्थानीय लोगों ने कहा पुलिस प्रशासन, अग्नि शामक दल व आसपास के लोगों के सहयोग के कारण आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और एक बड़ी घटना होने से रोक लिया गया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें