अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट के एच पी बी गर्ल्स कॉलेज के गृहमालिनी फोरम, गृह विज्ञान विभाग द्वारा IAPEN (इंडिया एसोसिएशन फॉर पैरेंट्रल एंड एंटरल न्यूट्रिशन) के सहयोग से "स्तन कैंसर तथ्य: यह समय स्तन स्वास्थ्य के लिए है" नामक एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। नोमी मोहन, वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ, दिसपुर जीएनआरसी अस्पताल ने स्वागत भाषण दिया।
सबल वक्ता के रूप में डॉ. दीपज्योति भुइयां, रिसर्च फेलो कम लेक्चरर, एनआईसीएम, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया ने स्तन कैंसर की रोकथाम में बायोएक्टिव यौगिकों की भूमिका पर अलंकृत रूप से बात की।
एक अन्य मुख्य वक्ता शिवशंकर तिम्मनप्याती, टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई के मुख्य नैदानिक पोषण विशेषज्ञ ने स्तन कैंसर पर विशेष जोर देने के साथ कुपोषण पर अपना व्याख्यान दिया। डॉ. अनन्या कश्यप, विभागाध्यक्ष, गृह विज्ञान विभाग ने सत्र का समन्वयन किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें