ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। असम में सत्ताधारी भाजपा सरकार के लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मानव डेका तथा बीहपुरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमियो भुइयां ने अपने विधायक होने के कर्तव्य का तत्परता से पालन कर विधायक के कर्तव्यों के प्रति एक विशाल प्रस्तुत किया है कि विधायक को आम जनता के विपत्ति के समय किस प्रकार अति शीघ्र तत्पर होकर उनकी सहायता में खड़ा होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि गत 3 अगस्त को आई अचानक तेज हवाओं ने तुफान की तरह लखीमपुर तथा बिहपुरिया बिधानसभा चुनाव क्षेत्र के कई इलाकों में लोगों को बेघर कर दिया। कई क्षेत्रों में आम जनता को बहुत हानि हुई है। कईयों के घर टूट गए तो कईयों के घर के छत उड़ गया। इस प्राकृतिक आंधी के कारण उत्पन्न आपदा की सूचना आम जनता द्वारा विधायक के कानों तक पड़ी। अति शीघ्र तत्परता दिखाते हुए ये दोनों विधायक मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा से उनके कार्यालय में मिले और उन्हें लखीमपुर तथा बीहपुरिया विधानसभा क्षेत्र में इस प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाली क्षति के बारे में बताया। शीघ्र ही तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ हेमंत कुमार शर्मा ने लखीमपुर जिला उपायुक्त को फोन कर उन्हें क्षति होने वाले लोगों से को संबंधित सहायता राशि की पूंजी अति शीघ्र निर्गत करने का आदेश दिया सरकार द्वारा निर्धारित किए गए आपदा सहायता कानून के तहत। ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की विकट कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें