ई-वेस्ट पर जागरूकता अभियान चलाया जेसीआई कामरूप ईलीट ने - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ई-वेस्ट पर जागरूकता अभियान चलाया जेसीआई कामरूप ईलीट ने

 


गुवाहाटी। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल की गुवाहाटी कामरूप ईलीट शाखा ने ई- वेस्ट यानी बेकार व कचरे में पड़े इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों को एकत्रित करने का जागरूकता अभियान चलाया। कामरूप इलीट की अध्यक्षा गुंजन हरलालका ने बताया कि प्रत्येक घरों में बेकार में या कचरे में इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे खराब मोबाइल ,कंप्यूटर पार्ट्स आदि पड़े रहते हैं ।इन्हें कचरे में फेंकने से इसका  दुरुपयोग भी हो सकता है। इससे बचने के लिए कामरूप ईलीट द्वारा उलूबाडी, छत्रीबाड़ी, आठगांव, फैंसी बाजार के घरों में जागरूकता अभियान चलाते हुए बेकार पड़े 98 किलोग्राम इलेक्ट्रिक सामानों को एकत्रित किया गया। इन सामानों को  उत्तर-पूर्व की एकमात्र स्वीकृति प्राप्त ई-कचरा रीसाइकलिंग ट्रस्ट यूनाइटेड ग्लोबल ट्रस्ट को दे दिया गया। यह इनको रीसाइकलिंग करके वापस उपयोग में लाने लायक बनाता है। यूनाइटेड ग्लोबल ट्रस्ट की संस्थापक चित्रा बोरगोहांई द्वारा ई- कचरा प्रबंधन पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रमिला पगारिया व राकेश बजाज थे। इस कार्यक्रम में जेड वी पी क्षेत्र ए के जैसी शुभम अग्रवाल और जेसीआई अचीवर के अध्यक्ष कृष्णा मिमानी भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें