रंगिया: नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। रंगिया के तोरोनी में एक नवविवाहित महिला को दहेज के लिए हत्या करने का आरोप महिला की मां के परिवार के सदस्यो ने लगाया है। घटना गत 5 अगस्त की है। पिता का आरोप है कि दीपांजली के पति द्वारा दहेज के लिए उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है। दीपांजली कलिता की 6 महीने पहले रंगिया तोरोनी के संजीव कलिता से शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपांजाली से संजीव कलिता लंबे समय से दहेज की मांग करते आ रहा था तथा शादी के बाद से ही दीपांजली को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करता था। वहीं संजीव कलिता ने दीपांजली के माता-पिता को सूचित किया था कि मृत्यु से पहले वह बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थी। चूंकि संजीव कलिता ने 6 महीने पहले दीपांजली कलिता से बहला फुसला कर शादी की थी, इसलिए दीपांजली के पिता को यह संदेह था कि आखिरकार दहेज न मिलने के कारण दीपांजली की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। घटना के बाद दीपांजली के परिवार वालों ने तुलसीबारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तुलसीबारी पुलिस ने आरोपी संजीव कलिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें