इतिहास के पन्नों मेंः 04 अगस्त - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इतिहास के पन्नों मेंः 04 अगस्त

 


सुरों का सरताजः 04 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खण्डवा में भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्व गायक किशोर कुमार का जन्म हुआ। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। निर्देशन, गायन और अभिनय में तरह-तरह के प्रयोग करने वाले किशोर कुमार अपनी बेलौस आवाज और अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी के साथ बांग्ला, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया सहित कई दूसरी भाषा के गीतों को आवाज दी। एक अनुमान के मुताबिक उन्होंने 1940-1980 के बीच 574 से अधिक गीत गाए। किशोर कुमार ने 81 फिल्मों में अभिनय और 18 फिल्मों में निर्देशन किया। सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन के लिए 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया।


अन्य अहम घटनाएंः

1886ः कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।


1870ःब्रिटिश रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना।


1961ः अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का जन्म।


1965ः फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज का जन्म।


1967ः विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुन सागर का निर्माण।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें