अरुणाचल को जल्द मिल सकता है नमसाई में दूसरा मेडिकल कॉलेज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अरुणाचल को जल्द मिल सकता है नमसाई में दूसरा मेडिकल कॉलेज

 


इटानगर। अरुणाचल प्रदेश को जल्द ही नामसाई जिला में अपना दूसरा मेडिकल कॉलेज मिल सकता है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, केंद्र ने अरुणाचल में एक और मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी मनसुख मंडाविया से मुलाकात की।


वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज टोमो रीबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (टीआरआईएचएमएस) इटानगर के पास नाहरलगुन में स्थित है।


स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री आलो लिबांग के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था। अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात किया था। लिबांग ने लोकसभा सदस्य तपीर गाओ और नामसाई के विधायक चाउ ज़िंगनु नामचुम के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर राज्य में कोरोना की स्थिति और महामारी से लड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें