टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीता

 


टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने रविवार को खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ही बिंगजिआओ को 21-13, 21-15 से हराया।


सिंधु का ओलंपिक में ये दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।


इस शानदार उपलब्धि के साथ सिंधु ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी और पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले पहलवान सुशील कुमार ने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें