अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया के युवा बंधु मुकेश सिकरिया ने अपने भ्राता स्व. संतोष सिकरिया की 25 वीं पुण्यतिथि पर रंगिया मुक्ति धाम प्रांगण में जनसेवार्थ चिता बेदी का नवनिर्माण करवाकर आज इसका समारोहपूर्वक समाज व आमजन की सेवार्थ सुपूर्द किया। इस मौके पर युवा बन्धु मुकेश सिकरिया ने नवनिर्माण की गई इस चिता बेदी के सामने एक दीप प्रज्वलित कर इसे जनसेवार्थ सुपुर्द किया। लोकार्पण के इस पुनीत मौके पर समस्त सिकरिया परिवारजन सहित रंगिया मुक्ति धाम समिति के कार्यकर्ता और बहुत से समाज बन्धु उपस्थित थे। सभी ने इस मौके पर दानदाता मुकेश सिकरिया और उनके परिवार का बहुमान किया। वहीं रंगिया मुक्ति धाम समिति द्वारा मुकेश सिकरिया को इस सेवाकार्य के लिए उन्हें फुलाम गामोछा और मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा बंधु मुकेश सिकरिया ने बताया कि यह बेदी उनके भ्राता स्व. संतोष सिकरिया की 25 वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के समय लोगों को चिता जलाने के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था इसी को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया। उन्होंने अवगत कराया कि यह बेदी इतनी ऊंची बनाई गयी है कि बाढ़ आने पर भी अब यह मुश्किल नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर स्थानीय बंधु दिलीप सिकरिया ने अपने पिता स्व. श्याम सुंदर सिकरिया की पुण्य स्मृति में चिता बेदी के पास पार्थिव शरीर रखने की वेदी का पुनःनिर्माण करवाकर लोगों की सेवार्थ सुपुर्द किया। इस मौके पर उन्होंने एक दीप प्रज्वलित कर इसका लोकार्पण किया। सभी ने समाज के इन युवा बन्धुओं का आभार प्रगट किया है। वहीं युवा बंधु मुकेश सिकरिया और दिलीप सिकरिया ने भी सभी की उपस्थिति और सहयोगिता के लिये धन्यवाद दिया गया है।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें