रंगिया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महकमा प्रशासन द्वारा शहर में चलाया गया स्वच्छता अभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महकमा प्रशासन द्वारा शहर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

 


अरुणा अग्रवाल

शहर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

रंगिया। रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ स्वाधीनता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छ रहेंगे स्वस्थ बनेंगे के संकल्प के साथ आज रंगिया महकमा प्रशासन और रंगिया पौरसभा द्वारा स्थानीय स्वयंसेवी संगठन साधना के सहयोग से शहर में कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगिया के महकमाधिपति ( आईएएस अधिकारी ) स्वप्निल पाल  ने लोगो को सम्बोधित करते हुये किया। महकमाधिपति स्वप्निल पाल ने सफाई को आज की जरूरत बताते हुए इसके लाभ भी गिनवाए। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहां भगवान का वास होता है। हमें अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के स्वच्छ भारत के सपने को हम सभी को मिलकर साकार करना है। इस मौके पर रंगिया की चक्राधिकारी तथा रंगिया पौरसभा की कार्यवाही अधिकारी लीना कुमारी पावे, पौरसभा के कार्यवाही अभियंता बसंत डेका, संगठन साधना के सचिव योगाचार्य ज्योतिष कलिता तथा रंगिया महकमा प्रशासन रंगिया पौरसभा के बहुत से अधिकारी और कर्मचारी, संगठन साधना के सदस्य डॉन डेका, सफीकुल हसन, दिनेश अग्रवाल और स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। यह सफाई अभियान रंगिया पौरसभा प्रांगण से शुरू किया गया तथा इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में साफ सफाई की गयी। मौके पर रंगिया की नवनियुक्त चक्राधिकारी तथा पौरसभा की कार्यवाही अधिकारी लीना कुमारी पावे ने कहा कि अगर हमारा शहर स्वच्छ होगा तो हम भी स्वच्छ और स्वस्थ होंगे। जहां हम रहते हैं उसको स्वच्छ करना हमारी जिम्मेदारी है। हम सभी को स्वच्छता का संकल्प लेना है। वहीं संगठन साधना के सचिव योगाचार्य ज्योतिष कलिता ने शहर में की जा रही सफाई अभियान के बारे में अवगत कराया। मालुम हो कि रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा स्वाधीनता दिवस के मौके पर आगामी 15 अगस्त को रंगिया के उच्चत्तर माध्यमिक खेल मैदान प्रांगण में कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा समारोहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। वहीं प्रशासन की ओर से इसदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें