बाक्सा जिले में हाथी दांत समेत दो गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बाक्सा जिले में हाथी दांत समेत दो गिरफ्तार

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। 24 वीं वाहिनी एसएसबी रंगिया ने स्वयं के खुफिया सेट अप से प्राप्त सुचना के आधार पर कमांडेंट श्री हृषीकेश शर्मा के मार्ग दर्शन में दिनांक 11.08.2021 को 16.15 बजे स्माल एक्शन टीम ने इंस्पेक्टर भगतराम के कमान में तामूलपुर थाने के अंतर्गत दिमाबारी गाँव में शिकारियो पर छापा मार कर हाथी दांत के साथ दो शिकारियों बुद्धराम मुर्मू (26वर्ष) और सुनील मुर्मू (23वर्ष) पुत्र निकोलस मुर्मू निवासी दिमाबारी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद जब्त सामान और गिरफ्तार शिकारियो को फारेस्ट रेंज ऑफिस कुमारीकाटा को सौंप दिया गया। दोनों पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैI 24 वीं वाहिनी एसएसबी रंगिया के कमांडेंट श्री हृषीकेश शर्मा ने कहा कि दरंगा रिजर्व फारेस्ट एरिया में शिकारी सक्रिय है जो आसानी से पैसा कमाने के चक्कर में निर्दोश जंगली जानवरों को मारकर हमारे पारिस्थिकी तंत्र को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैI यह सर्वविदित है कि हाथी दांत की अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुत मांग है क्योकि इसका महंगे सजावटी सामान और गहने बनाये जाने में उपयोग किया जाता हैI उल्लेखनीय है कि 24 वीं वाहिनी एसएसबी रंगिया ने आरपीएफ के साथ एक दिन पहले भी रंगिया रेलवे स्टेशन से एक मानव तस्कर को पकड़ा था जिससे दो महिलाओ सहित 13 लोगो को बचाया थाI 24 वीं वाहिनी एसएसबी रंगिया भारत-भूटान सीमा की बेहतर निगरानी के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो की सेवा निरन्तर कर रही है। आगामी स्वतंत्रता दिवस 2021 को मद्देनजर रखते हुए  सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें