निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। होजाई में हाथियों का तांडव जारी। प्राप्त सूचना के अनुसार, मंगलवार मध्यरात्रि को दो हाथियों ने होजाई के केंदुगुड़ी गांव में तांडव मचाया। भोजन की तलाश में आए हाथियों ने गांव के पवित्र दास व दिनेश दास के घरों को और भोलूका दास भरल घर को निशाना बनाया और सब कुछ तहस-नहस कर दिया। गांववासी खुश किस्मत रहे कि जैसे तैसे उन्होंने अपनी जान बचा ली। आज स्थानीय संवाददाताओं से बात करते हुए पीड़ित परिवारों ने बताया कि आए दिन हाथियों के उपद्रव से वह काफी परेशान है और उनका जीना मुश्किल हो रखा है। रात्रि के समय हाथियों के तांडव का भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि लगातार वन विभाग को शिकायत करने के बावजूद भी वन विभाग ने कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया। उन्होंने एक बार फिर वन विभाग से मांग की है की जल्द से जल्द ठोस कदम उठाकर मानव और हाथियों के संघात को रोके ताकि गांव वासी शांति पूर्वक अपना जीवन यापन कर सके।।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें